प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा को पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने होंगे, क्या होता है Peace Bond? सिग्नेचर ना करें तो क्या होगा ✦
खबर #2 'अरुणाचल बॉर्डर पर भारत और चीन आमने-सामने बने हुए हैं', आईटीबीपी डीजी के बयान पर सियासत गरमाई ✦
खबर #3 अज़रबैजान का अतेशगाह अग्नि मंदिर, जहाँ देवनागरी में लिखा है श्री गणेशाय नमः, जानिए इतिहास ✦
खबर #4 Tiger Shroff Firing Case Update: राधा-बबीता ने दी पिस्तौल, फिर मुंबई के घने जंगलों में की प्रैक्टिस... तब टाइगर को बनाया निशाना ✦
खबर #5 ट्रम्प की ईरान पर फिर हमले की धमकी: तेहरान बोला- ऐसा किया तो समुद्र में बिछी इंटरनेट केबल काट देंगे; इससे ब... ✦
खबर #6 'लोकभवन की रसोई में सिर्फ शाकाहारी खाना बनेगा', केरलम के राज्यपाल ओम माथुर के आदेश पर विवाद ✦
खबर #7 दिल्ली के कारोबारियों ने राहुल को लेटर लिखा: कहा- 1 नवंबर को रामलीला मैदान में रैली न करें; दिवाली में ₹10 ... ✦
खबर #8 लॉरेंस बिश्नोई का जानी दुश्मन, एल्विश के घर फायरिंग, कौन है मोस्ट वांटेड गैंगस्टर 'छोटा डॉन हिमांशु भाऊ'? ✦
खबर #9 रैपिडो राइडर मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर JeM का आतंकी, महाराष्ट्र ATS ने मुंबई के माहिम इलाके से किया गिरफ्तार ✦
खबर #10 सड़क निर्माण के दौरान हुआ खौफनाक धमाका, कहीं हाथ तो कहीं पैर मिला... 4 लोगों की दर्दनाक मौत ✦
खबर #11 सऊदी अरब में ड्रोन हमले ने उजाड़ दिया गोरखपुर का परिवार, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया ✦
खबर #12 हवा में टकरा गए दो विमान, उड़ गए परखच्चे; सभी पायलटों की मौत ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Saturday, 24 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
अहमदाबाद कालूपुर में 4 नए प्लेटफॉर्म, 27 अक्टूबर को निरीक्षण  •  राजस्थान पंचायत चुनाव: आज 16 जिलों में मतदान, 85 लाख मतदाता  •  दिल्ली मेट्रो के पोस्टर मामले में एफआईआर, सरकार पर उठाए सवाल  •  पटना में आज चार घंटे तक बिजली कटौती, कई इलाके प्रभावित  •  महाराष्ट्र पुलिस में 250 पूर्व अग्निवीर भर्ती, बिना  •  हरियाणा में निजी बिजली लाइसेंस पर रोक, गुरुग्राम-नूंह का मामला  •  जनमन आवास ठगी पर एक्शन, छत्तीसगढ़ में तीन ठेकेदारों पर एफआईआर  •  टाटानगर-जयपुर सीधी ट्रेन 26 अक्टूबर से, पुरानी मांग  •  अहमदाबाद में आज से लिटरेचर फेस्टिवल, सात देशों के लेखक जुड़ेंगे  •  कैलाश खेर और फराह खान पहुंचे जयपुर, सिटी पैलेस में समारोह
होम » छत्तीसगढ़ » खबर का पेज

जनमन आवास ठगी पर एक्शन, छत्तीसगढ़ में तीन ठेकेदारों पर एफआईआर

जनमन आवास ठगी पर एक्शन, छत्तीसगढ़ में तीन ठेकेदारों पर एफआईआर

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के निर्माण कार्यों में ठगी करने वालों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। आवास निर्माण के नाम पर हितग्राहियों से पैसे लेकर निर्माण पूरा नहीं करने के मामले में अब तक कुल तीन ठेकेदारों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। इन ठेकेदारों पर कुल सात लाख 49 हजार रुपये की ठगी करने का आरोप है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने और उनके अधिकारों की रक्षा को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हितग्राहियों की शिकायतों के अनुसार तीन हितग्राहियों से 80-80 हजार रुपये यानी कुल दो लाख 40 हजार रुपये लेकर निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया। इस शिकायत पर थाना चिल्फी में एफआईआर दर्ज की गई है। इसी तरह ग्राम आमानारा के हितग्राही बैसाखू बैगा ने थाना तरेगांव जंगल में ठेकेदार तुमेश गोड़ के विरुद्ध और ग्राम राजाढ़ार के देवसिंह ने थाना चिल्फी में ठेकेदार कुमार मेरावी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन | Advertisement

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान देने का लक्ष्य है, लेकिन कुछ स्थानों पर ठेकेदारों द्वारा हितग्राहियों से आवास निर्माण के नाम पर धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। निर्माण कार्य पूरा नहीं करने और पैसे वापस नहीं लौटाने पर संबंधित थानों में मामले दर्ज किए गए हैं। प्रशासन ने हितग्राहियों से अपील की है कि ऐसी किसी ठगी की सूचना तुरंत थाने में दें।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें