अखिलेश पर हमलावर, मायावती पर नरम… क्या 2027 के यूपी चुनाव में साथ आएंगे भीम और मीम?
2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। पार्टी ने मटेरा, कैराना और भिनगा समेत तीन सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। साथ ही बीएसपी या आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से गठबंधन की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है।