प्रमुख समाचार
खबर #1 दिल्ली की हवा हुई जहरीली, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में AQI 773 तक पहुंचा; देखें अपने इलाके का हाल ✦
खबर #2 अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: इन परिणामों का बाकी दुनिया पर क्या असर पड़ेगा? ✦
खबर #3 Dhanteras Shopping Muhurat LIVE: धनतेरस पर सामान खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? जानिए इस दिन क्या-क्या ख ✦
खबर #4 आदिवासी नेता निशा भगत ने की खुदकुशी, फेसबुक लाइव के बाद मचा हड़कंप ✦
खबर #5 पटियाला: कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बों में लगी आग, हर तरफ धुआं-धुआं, डरकर उतरे यात्री ✦
खबर #6 इजरायल में नेतन्याहू को बड़ा झटका, साथी ने छोड़ा हाथ, अरब पार्टियों ने आइजेनकोट को दिया समर्थन ✦
खबर #7 दिल्ली की हवा में रोज '30 सिगरेट' पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग, CJI ने पूछा- क्या कदम उठा रहे ✦
खबर #8 UGC के विवादित नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, सुप्रीम कोर्ट को बताया; समीक्षा के लिए बनाने जा रही ✦
खबर #9 नाराज विधायकों की फारूक अब्दुल्ला के घर मीटिंग: मांगें नहीं मानीं तो 25 MLA इस्तीफा दे सकते हैं; 5 साल में ... ✦
खबर #10 बेंगलुरु में शख्स ने पत्नी समेत ससुराल पक्ष के 7 लोगों की हत्या की, एक-एक करके सभी को मारता चला गया, जानें ✦
खबर #11 चुनाव में हार के बाद ट्रंप के लिए ईरान पर कोई कदम उठाना चुनौती, कूटनीतिक रास्ते बंद ✦
खबर #12 PoK में पाकिस्तानी सेना ने की बर्बरता, 18 की मौत: ड्रोन से प्रदर्शनकारियों पर बम बरसाए, लाशें तक नहीं उठाने ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Friday, 6 November 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
रोनाल्डो ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा  •  दिल्ली की हवा हुई जहरीली, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में AQI 773 तक पहुंचा; देखें अपने इलाके का हाल  •  यूपी के किसानों के लिए बड़ा ऐलान: यूपी सरकार ने बढ़ाई आपदा राहत राशि, 10 लाख से ज्यादा किसानों को मिलेगा फायदा  •  ‘उम्मीद है कि आप मौसम का आनंद ले रहे होंगे…’, दिल्ली में वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का तंज  •  UP में 4543 सब-इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- अब सिफारिश और धौंस से नहीं मिलती नौकरी  •  दिवाली पर घर खरीदने का सपना होगा पूरा! लखनऊ में 29 लाख से मिल रहे फ्लैट, LDA ने निकाली ये खास स्कीम  •  BJP के लिए ‘गले की हड्डी’ बन गए UGC नियम; न रोलबैक का वादा, न जारी रखने का इरादा  •  यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट: आयोग की इस रिपोर्ट को इलेक्शन टालने की ढाल बना सकती है सरकार  •  Betul Crime News : बटाई से खेती और पुरानी रंजिश के कारण की थी हत्या, आरोपी को किया गिरफ्तार  •  ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप: जयपाल मालवीय ने जीता सिल्वर, LA28 के लिए भारत का पहला ओलंपिक कोटा हासिल
होम » अंतरराष्ट्रीय » खबर का पेज

अंकारा में सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा ऑपरेशन, नाटो सम्मेल…

अंकारा में सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा ऑपरेशन, नाटो सम्मेल…

तुर्की की राजधानी अंकारा में पुलिस ने 46 लोगों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई 7-8 जुलाई को होने वाले नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन (नाटो) शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था के तहत की गई। यह जानकारी रविवार को तुर्की के मीडिया ने दी। तुर्की के मीडिया आउटलेट हैबरटर्क की रिपोर्ट के मुताबिक, यह अभियान अंकारा के चीफ पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ऑफि‍स की निगरानी में चलाया गया। इसमें अंकारा पुलिस की पब्लिक सिक्योरिटी ब्रांच और दूसरी पुलिस इकाइयों ने भी हिस्सा लिया।

रिपोर्ट के अनुसार, संदिग्धों की पहचान तकनीकी निगरानी और फिजिकल सर्विलांस के जरिए की गई। उन पर सोशल मीडिया पर हथियारों वाली तस्वीरें पोस्ट करने, लंबे आपराधिक रिकॉर्ड रखने और हथियारों से जुड़े कई मामलों में शामिल होने के आरोप हैं।

विज्ञापन | Advertisement

पुलिस ने शहर के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की और कथित आपराधिक गतिविधियों से जुड़े सबूत भी बरामद किए। सभी संदिग्ध फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है। स‍िन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, यह अभियान नाटो शिखर सम्मेलन से पहले अंकारा में लागू की गई व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा है। पुलिस ने सम्मेलन से जुड़े इलाकों में जांच बढ़ा दी है और सुरक्षा घेरा भी बड़ा कर दिया है। तय जगहों पर पुलिसकर्मी 24 घंटे तैनात हैं।

तुर्की के अधिकारियों का कहना है कि सम्मेलन से पहले और उसके दौरान कानून-व्यवस्था और लोगों की सुरक्षा बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कानूनी, प्रशासनिक और सुरक्षा इंतजाम कर लिए गए हैं। जांच और सुरक्षा अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

7 और 8 जुलाई को होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन में संगठन के 32 सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष और सरकार प्रमुख शामिल होंगे। इसके अलावा हजारों प्रतिनिधि, सुरक्षाकर्मी, पत्रकार और सहयोगी स्टाफ भी अंकारा पहुंचेंगे। इसे अंकारा में अब तक आयोजित सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में से एक माना जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया है कि सम्मेलन सिर्फ दो दिनों तक चलेगा, लेकिन सुरक्षा के विशेष इंतजाम उससे पहले और बाद तक लागू रहेंगे। सेमी-ऑफिशियल अनादोलु एजेंसी के मुताबिक, सम्मेलन के दौरान करीब 70,000 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी।

अंकारा के गवर्नर कार्यालय ने 28 जून से 10 जुलाई तक सभी बैठकों, प्रदर्शनों, धरनों, रैलियों और इसी तरह की दूसरी गतिविधियों पर रोक लगा दी है। इसके अलावा कॉन्सर्ट, त्योहार और बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों पर भी पाबंदी लगाई गई है। सम्मेलन स्थल, प्रतिनिधिमंडलों के ठहरने वाले होटलों और प्रमुख रास्तों के आसपास ट्रैफिक पर भी विशेष नियंत्रण रखा जाएगा।(इनपुट-आईएएनएस)

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें