थाना छावनी पुलिस द्वारा गायब हुए लड़के को सूचना प्राप्त होने के 02 घंटे के अंदर सकुशल बरामद किया गया!

बस्ती

*शमसुलहक खान की रिपोर्ट*

*थाना छावनी पुलिस द्वारा गायब हुए लड़के को सूचना प्राप्त होने के 02 घंटे के अंदर सकुशल बरामद किया गया!*

थाना छावनी पुलिस द्वारा दिनांक-14.07.2023 को सोशल मीडिया में चल रहे खबर कि “अंकुर पुत्र रामतेज गायब हो गया है” का संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष छावनी मय पुलिस टीम द्वारा सूचना प्राप्त होने के 02 घंटे के अंदर गायब हुए लड़का 01-अंकुर पुत्र रामतेज निवासी ग्राम खेसुआ थाना छावनी जनपद बस्ती की काफी खोजबीन करते हुए दुहवा मिश्र थाना छावनी जनपद बस्ती के पास से सकुशल बरामद कर उसे, उसके परिजनों को बुलाकर सुपुर्द किया गया | थाना छावनी जनपद बस्ती पुलिस द्वारा बालक को सकुशल बरामद कर उसे, उसके परिजनों को सुपुर्द करने पर बालक के माता-पिता/ परिजन व थाना क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया |
*बालक को बरामद करने वाली पुलिस टीम-*
1- थानाध्यक्ष छावनी दुर्गेश कुमार पांडेय जनपद बस्ती |
2- हे0कॉ0 कृष्णानंद तिवारी, कॉ0 मुकेश यादव, कॉ0 बालेंदु कुमार पांडेय थाना छावनी जनपद बस्ती |