भानुप्रतापपुर के कर्मचारी कॉलोनी में खिला उत्तराखंड का राजपुष्प ब्रह्म कमल

छत्तीसगढ़


भानुप्रतापपुर । 18 जुलाई 2023 भानूप्रतापपुर के अंबेडकर वार्ड कर्मचारी कॉलोनी में निवासरत शिवचरण सिन्हा, मनीषा सिन्हा, के निज निवास में 1 वर्ष पूर्व लगाया हुआ पौधा ब्रह्मा कमल जो कि आज रात्रि 8:30 फूल खिला जो कि काफी दुर्लभ होता है इसके अलावा इस फूल में काफी सुगंधित होती है यह उत्तराखंड का राजपुष्प ब्रह्मा कमल पुष्पा है श्रीमती मनीषा सिंन्हा (शिक्षिका) ने बताया कि यह पौधा 1 साल पूर्व राजिम से लाया हुआ था जिसे अपने निवास के गमला में लगाया था जो कि आज रात्रि में 8:30 फूल खिला और घर आंगन में काफी सुगंधित रहा। जानकारों के अनुसार हिमालय में पाये जाना वाला यह दुर्लभ पुष्प ब्रह्म कमल बेहद ही पवित्र फूल है। माना जाता है कि यह फूल साल में एक बार सिर्फ सावन मास में ही खिलता है।
यह फूल भगवान शिव का सबसे पसंदीदा फूल है। शिवभक्त इसे भगवान शिव को अर्पित करते हैं।
इसे ब्रम्हमुहुर्त में ही भगवान शिव को अर्पित किया जाना बेहद ही शुभ माना जाता है। ब्रह्म कमल पौधे की पत्तियों में कली का रूप धारण कर खिलता है।
बस्तर में भी कुछ लोगों के घरो में ब्रह्म कमल का पौधा है जिसमें साल में सिर्फ सावन माह मे ही एक बार ब्रह्म कमल फूल खिलता है। इस फूल की अन्य खासियत यह है कि सिर्फ रात को ही खिलता है। रात ढलते ही सुबह तक यह फूलमुरझा जाता है।
ब्रह्म कमल से जुड़ी बहुत सी पौराणिक मान्यताएं हैं जिनमें से एक के अनुसार जिस कमल पर सृष्टि के रचयिता स्वयं ब्रह्मा विराजमान हैं वही ब्रह्म कमल है इसी में से सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी की उत्पत्ति हुई थी।
इस कमल से संबंधित एक बहुत प्रचलित मान्यता कहती है कि जो भी व्यक्ति इस फूल को देख लेता है. उसकी हर इच्छा पूर्ण होती है। इसे खिलते हुए देखना भी आसान नहीं है क्योंकि यह देर रात में खिलता है और केवल कुछ ही घंटों तक रहता है। इस फूल की खुश्बु भी बहुत ही अच्छी होती है। इसका वैज्ञानिक नाम Saussurea obvallata है। इसे क्वीन आफ द नाईट भी कहा जाता है।