प्रमुख समाचार

राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो पुणे ने अमृतेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं में भोजन प्रसाद वितरित कराया

—श्रावण माह विशेष सेवा कार्य अभियान।

प्रयागराज/पुणे। पावन माह श्रावण के महापर्व में सोमवार के दिन राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो पुणे की जिला टीम ने अमृतेश्वर महादेव मंदिर में भोजन प्रसाद वितरण कराया। वितरण के समय में संगठन के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अनिल खिराजे जी ने सभी भक्तों को संगठन के बारे में बताया व सभी को संस्था के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया। प्रसाद वितरण के दौरान पुणे टीम से अनिल जी, आयुष अग्रवाल जी, गौतम जी व मिलिंद जी मौजूद रहे। प्रोग्राम के दौरान काफी लोगो ने संगठन की प्रशंसा की व श्रावण माह के इस विशेष सेवा कार्य की सरहाना की।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो पावन श्रावण माह में पूरे भारत वर्ष में विशेष सेवा कार्य अभियान चला रहा है।