जय श्री महाकाल सेवा ट्रस्ट द्वारा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक महायज्ञ — अभिषेक गुप्ता

उत्तर प्रदेश

जय श्री महाकाल सेवा ट्रस्ट द्वारा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक महायज्ञ — अभिषेक गुप्ता

— तीर्थराज प्रयागराज के महाकाल घाट अरैल में आयोजन।

प्रयागराज। जय श्री महाकाल सेवा ट्रस्ट द्वारा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण व रुद्राभिषेक महायज्ञ तीर्थराज प्रयागराज में अरैल स्थित महाकाल महाकाल घाट पर चल रहा है।
जानकारी के अनुसार 19 वर्षों बाद पावन श्रावण माह में लगे विशेष पुरुषोत्तम मास में यह आयोजन 18अगस्त 2023 से शुरू हुआ है जोकि अनवरत 24 घंटे एक माह तक चलता रहेगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित पवन द्विवेदी, आचार्य आशीष त्रिपाठी, आर के पाण्डेय एडवोकेट, श्रीमती मनीषा पाण्डेय, नागेन्द्र प्रसाद मिश्र, गोपाल जी महाराज, गोकुल, ननकाई आदि के साथ यमुनापार के सैकड़ों शिवभक्त इस महायज्ञ में पुनीत सहभागी बन रहे हैं।