सोनभद्र,

एक किलो 500 ग्राम नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

जिला संवाददाता संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र)। स्थानीय पुलिस ने एक किलो 500 ग्राम अवैध नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार आपको बता दे कि पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ यशवीर सिंह द्वारा जनपद में मादक पदार्थो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल के कुशल निर्देशन में शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव थाना मय हमराह का0 आदर्श शुक्ला, का0 केवल कुमार व का0 अरविन्द कुमार द्वारा दिनांक 31 जुलाई 2023 को समय 19.30 बजे अभियुक्त अरविन्द भट्ट पुत्र स्व0 बृहस्पति भट्ट निवासी बलियरी थाना बैढ़न सिगरौली मध्य प्रदेश उम्र 20 वर्ष बलियानाला रेलवे पुलिया नं0 10 के पास बहद ग्राम चिल्काटाड़ थाना शक्तिनगर के पास से कुल एक किलो 500 ग्राम अवैध नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0- 102/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर दिनांक 01 अगस्त 2023 को अभियुक्त उपरोक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया। गिरफ्तार करने वाले टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव, का0 आदर्श शुक्ला, का0 अरविन्द कुमार, का0 केवल कुमार थाना शक्तिनगर शामिल रहें।

Back to top button