भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता हमारी पूंजी ( नीरज त्रिपाठी) — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश

भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता हमारी पूंजी ( नीरज त्रिपाठी) — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

अंबेडकर जी का विजन भाजपा का मिशन है (नीरज त्रिपाठी) 

भारतीय जनता पार्टी इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने हाई कोर्ट स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पार्क पर उनकी जन्म जयंती के अवसर पर माल्यार्पण  श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि  बाबा भीमराव अंबेडकर जी के विजन को भारतीय जनता पार्टी मिशन के रूप में कार्य कर रही है और उनके सपनों को साकार रूप दे रही है  तत्पश्चात उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा निर्धारित जनसंपर्क एवं स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम में विधानसभा बारा एवं करछना में भाग लिया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता हमारी पूंजी है और और कहा की यह चुनाव मोदी योगी भाजपा कार्यकर्ता और कमल का फूल पहले लड़ रहा है उसके बाद मैं मैं एक सेवक की तरह इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र की जनता का सेवा करूंगा 

   मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि यमुना पार बारा विधानसभा में उन्होंने जनसंपर्क किया इसके अलावा नीरज त्रिपाठी जी की पत्नी  कविता यादव त्रिपाठी ने शायद दक्षिणी विधानसभा के चौक मुट्ठीगंज दरियाबाद आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी के लिए वोट करने की अपील की 

   इस अवसर पर यमुना पार जिला अध्यक्ष विनोद प्रजापति, शिवदत्त पटेल क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी विभवनाथ भारती,राजेश सोनकर राजेश केसरवानी, पदुम जायसवाल ,अश्विनी पटेल, शशांक शेखर पांडे, नटवरलाल भारती, पुष्पराज सिंह शंकर लाल पांडे सुधाकर पांडे इंद्रनाथ मिश्रा पप्पू सिंह आदि इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ता रहे