मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

बांग्लादेश में अवामी लीग के प्रदर्शन के दौरान हिंसा, झड़प में दो की मौत

29 Nov 2026, 06:41 PM • मानवाधिकार मीडिया

बांग्लादेश में प्रतिबंधित अवामी लीग के लॉकडाउन कार्यक्रम के दौरान शरीयतपुर जिले में पद्मा पुल के जजीरा छोर पर सत्तारूढ़ बीएनपी और अवामी लीग के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। अवामी लीग का दावा है कि उसके दो कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या की गई। गृह मंत्री ने दोनों मौतों की पुष्टि करते हुए कहा है कि विस्तृत जांच अभी बाकी है और तनाव को देखते हुए कई जिलों में अतिरिक्त पुलिस और बॉर्डर गार्ड तैनात किए गए हैं।