मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

बंगाल SIR पर SC का निर्देश, ट्रिब्यूनल की संख्या बढ़ाएं, चुनावी क्षेत्र को प्राथमिकता दें

24 Nov 2026, 02:32 AM • मानवाधिकार मीडिया

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़ी अपीलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अहम निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने अपील ट्रिब्यूनलों की संख्या बढ़ाने और नाम जोड़ने व नाम हटाने वाली अपीलों को अलग-अलग श्रेणी में बांटने को कहा है। नाम जोड़ने वाली अपीलों को प्राथमिकता देने के साथ कोलकाता के कई हिस्सों में ट्रिब्यूनल बनाने और स्थानीय निकाय चुनावों को देखते हुए सात नगर निगम क्षेत्रों की लंबित अपीलों को पहले निपटाने का निर्देश भी दिया गया है।