दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन का शेड्यूल जारी, 28 दिसंबर तक करें आवेदन; जानें नए नियम
दिल्ली के निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए नर्सरी दाखिले का कार्यक्रम जारी हो गया है। अभिभावक 1 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। नए नियमों के तहत नर्सरी में दाखिले के लिए बच्चे की उम्र 3 से 4 वर्ष, एलकेजी के लिए 4 से 5 वर्ष और यूकेजी के लिए 5 से 6 वर्ष तय की गई है, इसलिए आवेदन से पहले उम्र की पात्रता जरूर जांच लें।