बदायूं में अपराध बेलगाम: दातागंज के बाद सहसवान में बेरहमी से कत्ल, दहशत में पूरा जिला
बदायूं जिले में एक के बाद एक हो रही संगीन वारदातों से आम लोगों में दहशत का माहौल है। दातागंज में रामलीला मेले के दौरान हुई चाकूबाजी की घटना के बाद अब सहसवान क्षेत्र में महवा नदी के किनारे एक करीब 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस के अनुसार मृतक की गला रेतकर हत्या की गई है और मामले की जांच जारी है।