मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

भारत-यूएई ने रक्षा उपकरणों के संयुक्त विकास और उत्पादन में तेजी लाने पर सहमति जताई

27 Nov 2026, 02:37 PM • मानवाधिकार मीडिया

अबू धाबी में हुई भारत-यूएई संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की 14वीं बैठक में दोनों देशों ने अगली पीढ़ी के रक्षा उपकरण मिलकर बनाने और उनके उत्पादन में तेजी लाने पर सहमति जताई। बैठक में भारतीय पक्ष की अगुवाई रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने की, जबकि यूएई की ओर से अवर सचिव लेफ्टिनेंट जनरल इब्राहिम नासिर एम. अल अलावी शामिल हुए। रक्षा उद्योग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, साइबर सुरक्षा, सैन्य प्रशिक्षण और समुद्री सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर भी सहमति बनी।