मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

Khadi Mahotsav 2026: लखनऊ में शुरू हुआ 10 दिवसीय खादी महोत्सव, डिजाइनर कपड़ों पर मिल रही 30% की भारी छूट

27 Nov 2026, 02:37 PM • मानवाधिकार मीडिया

लखनऊ के गोमती नगर स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय प्रांगण में 10 दिवसीय राज्य स्तरीय खादी महोत्सव-2026 का शुभारंभ हुआ। 'धागों में संस्कृति, खादी से प्रगति' थीम पर आयोजित यह महोत्सव 27 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलेगा। महोत्सव में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के उद्यमियों और शिल्पकारों के 150 स्टॉल लगे हैं, जहाँ डिजाइनर खादी कपड़ों पर 30 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है।