प्रमुख समाचार
खबर #1 अग्निपथ योजना: सेना में अग्निवीरों को अब मिलेगा छह साल का कार्यकाल, जानिए अहम सवालों के जवाब ✦
खबर #2 'उम्मीद है आप मौसम का आनंद ले रहे होंगे...', दिल्ली में वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का तंज ✦
खबर #3 अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: इन परिणामों का बाकी दुनिया पर क्या असर पड़ेगा? ✦
खबर #4 रिजिजू की राहुल को 7 नसीहतें, कहा-मोदी से नफरत छोड़ें: BJP दुश्मन नहीं; राहुल तीन दिन में 4 बार पीएम को बहस... ✦
खबर #5 इजरायल में नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियां आइज़ेनकोट को सरकार बनाने में समर्थन देने को तैयार ✦
खबर #6 BJP के लिए 'गले की हड्डी' बन गए UGC नियम; न रोलबैक का वादा, न जारी रखने का इरादा ✦
खबर #7 करोल बाग: गफ्फार मार्केट की दुकान में लगी आग, मोबाइल बैटरी को माना जा रहा वजह ✦
खबर #8 नाराज विधायकों की फारूक अब्दुल्ला के घर मीटिंग: मांगें नहीं मानीं तो 25 MLA इस्तीफा दे सकते हैं; 5 साल में ... ✦
खबर #9 बेंगलुरु में शख्स ने पत्नी समेत ससुराल पक्ष के 7 लोगों की हत्या की, एक-एक करके सभी को मारता चला गया, जानें ✦
खबर #10 Delhi AQI Today: दिल्ली में बढ़ती ठंड के साथ दमघोंटू हवा, रोहिणी-IIT सबसे प्रदूषित ✦
खबर #11 चुनाव में हार के बाद ट्रंप के लिए ईरान पर कोई कदम उठाना चुनौती, कूटनीतिक रास्ते बंद ✦
खबर #12 संकट में भारत को सबसे पहले याद आता है रूस, उसके बाद इजरायल है भरोसेमंद, एक सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Friday, 6 November 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
BJP के लिए ‘गले की हड्डी’ बन गए UGC नियम; न रोलबैक का वादा, न जारी रखने का इरादा  •  यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट: आयोग की इस रिपोर्ट को इलेक्शन टालने की ढाल बना सकती है सरकार  •  Betul Crime News : बटाई से खेती और पुरानी रंजिश के कारण की थी हत्या, आरोपी को किया गिरफ्तार  •  ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप: जयपाल मालवीय ने जीता सिल्वर, LA28 के लिए भारत का पहला ओलंपिक कोटा हासिल  •  चक्रवात ‘मुरासु’ से आंध्र प्रदेश में 8 मौतें, ₹1,918 करोड़ से अधिक का नुकसान  •  एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भारत ने जापान को 4-1 से हराकर रिकॉर्ड छठा खिताब जीता  •  लखनऊ में प्लॉट खरीदने का सपना हुआ पूरा! LDA ने 2,243 भूखंडों की निकाली लॉटरी, आज फिर खुलेगी किस्मत  •  मंदिरों और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, कई जिलों में मिले ई-मेल से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, लखनऊ में भी बढ़ाई गई चौकसी  •  लखनऊ नगर निगम का एक्शन, 3 कर्मचारी सस्पेंड, 2 की सेवा समाप्त, सफाई पर CM योगी ने जताई थी नाराजगी  •  दिवाली से पहले UP सरकार का बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का बोनस
होम » अंतरराष्ट्रीय » खबर का पेज

भारत ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत वेनेजुएला में भूकंप राहत कार्यों को किया तेज

भारत ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत वेनेजुएला में भूकंप राहत कार्यों को किया तेज

भूकंप से प्रभावित वेनेजुएला की मदद के लिए भारत ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ अभियान को ज्यादा तेज कर दिया है। राहत कार्यों का दायरा बढ़ाते हुए भारत अब प्रभावित लोगों को आपातकालीन चिकित्सा सुविधा और जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध करा रहा है। वेनेजुएला की राजधानी काराकास स्थित भारतीय दूतावास ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए कहा, “ऑपरेशन अमिस्ताद के तहत भारत ने वेनेजुएला में भूकंप प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के प्रयास और तेज कर दिए हैं। यह अभियान पीड़ितों को इलाज और राहत दोनों उपलब्ध कराने पर केंद्रित है।” इससे पहले, ऑपरेशन अमिस्ताद के तहत तैनात भारतीय सेना की टीम ने वेनेजुएला में एक फील्ड अस्पताल स्थापित किया, ताकि भूकंप से प्रभावित लोगों को तुरंत चिकित्सा सहायता मिल सके। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “वेनेजुएला में ऑपरेशन अमिस्ताद जारी है। भारतीय सेना का फील्ड अस्पताल भूकंप प्रभावित लोगों की देखभाल और इलाज में जुटा हुआ है।” 28 जून को दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में आए कई शक्तिशाली भूकंपों के बाद भारी तबाही हुई थी। इसके तुरंत बाद भारत ने मानवीय सहायता के तहत राहत सामग्री भेजने का फैसला किया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने उस समय ‘एक्स’ पर लिखा था, “भारत की सहायता वेनेजुएला पहुंच गई है। हमें विश्वास है कि फील्ड अस्पताल यूनिट, राहत सामग्री, दवाइयां और चिकित्सा उपकरण वहां चल रहे भूकंप राहत कार्यों को ज्यादा मजबूत करेंगे।” वहीं, कोटे डी आइवर स्थित भारतीय दूतावास ने भी बताया कि भारतीय वायुसेना के दो सी-17 विमान अबिदजान के रास्ते वेनेजुएला पहुंचे। इन विमानों में 35 टन राहत सामग्री, भारतीय सेना का फील्ड अस्पताल दल और दो भीष्म क्यूब्स (भारत स्वास्थ्य पहल सहयोग, हित और मैत्री के लिए) भेजे गए। बता दें कि भीष्म क्यूब्स भारत की ‘आरोग्य मैत्री’ परियोजना के तहत विकसित एक स्वदेशी, मॉड्यूलर और पोर्टेबल अस्पताल है। दूतावास के मुताबिक, इस दल में 41 कर्मी शामिल हैं, जिनमें 9 मेडिकल अधिकारी भी हैं। यह टीम आपातकालीन इलाज, ट्रॉमा मैनेजमेंट, जीवनरक्षक सर्जरी और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं देने में पूरी तरह सक्षम है। भारत का यह अभियान एक बार फिर दिखाता है कि संकट की घड़ी में जरूरतमंद देशों तक मानवीय सहायता और आपदा राहत पहुंचाने की उसकी प्रतिबद्धता लगातार मजबूत बनी हुई है। (इनपुट-आईएएनएस)

विज्ञापन | Advertisement
शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें