भारत समेत इन 4 देशों के जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की छूट, ईरान ने लिया बड़ा फैसला
ईरान ने भारत, चीन, इराक और कतर के वाणिज्यिक जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने पर लागू प्रतिबंधों से छूट दे दी है। ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के उपाध्यक्ष ने इस फैसले की जानकारी दी है। भारत के लिए यह छूट दवाओं के आयात को आसान बनाने से जुड़ी बताई गई है, जबकि अन्य देशों के लिए इसके पीछे अलग-अलग कूटनीतिक कारण बताए गए हैं।