बिहार कैबिनेट: पेपरलेस बैठक, 34 प्रस्तावों को मंजूरी
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 34 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के साथ राज्य में ई-कैबिनेट व्यवस्था शुरू हुई, जिससे कैबिनेट की पूरी कार्यवाही अब डिजिटल और पेपरलेस होगी। पटना जलापूर्ति परियोजना के लिए 1,794 करोड़ रुपये समेत कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी।