चक्रवाती तूफान अकवान का असर : झारखंड में अगले दो दिन छाये रहेंगे बादल, छिटपुट बारिश के आसार
चक्रवाती तूफान अकवान के असर से झारखंड में अगले दो दिन बादल छाए रहेंगे और छिटपुट बारिश हो सकती है। जमशेदपुर सहित पूरे कोल्हान क्षेत्र में सुबह से रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है। धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहेबगंज में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।