‘लाठी हारेगी, लैपटॉप जीतेगा’ — अखिलेश यादव का BJP पर वार
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा और नया नारा दिया — लाठी हारेगी, लैपटॉप जीतेगा। उन्होंने कहा कि युवा पढ़ना और आगे बढ़ना चाहते हैं, उन्हें डराने की कोशिश हो रही है। इसी दौरान उन्होंने अखिलेश सुन रहे हैं वेबसाइट भी लॉन्च की, जिस पर जनता अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे भेज सकेगी।