सहारनपुर में जज की जगह ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर, पुलिसकर्मियों से हुई चूक
सहारनपुर के सर्किट हाउस में शनिवार को पुलिस की बड़ी चूक सामने आई। सुप्रीम कोर्ट के एक जज के स्वागत के लिए तैयार पुलिस टुकड़ी ने गलती से AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया। ओवैसी करीब साढ़े 11 बजे काफिले के साथ पहुंचे थे और जवानों ने उनके काफिले को जज का काफिला समझ लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।