प्रमुख समाचार
खबर #1 दिल्ली की हवा हुई जहरीली, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में AQI 773 तक पहुंचा; देखें अपने इलाके का हाल ✦
खबर #2 Dhanteras Shopping Muhurat LIVE: धनतेरस पर सामान खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? जानिए इस दिन क्या-क्या ख ✦
खबर #3 अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: इन परिणामों का बाकी दुनिया पर क्या असर पड़ेगा? ✦
खबर #4 आदिवासी नेता निशा भगत ने की खुदकुशी, फेसबुक लाइव के बाद मचा हड़कंप ✦
खबर #5 पटियाला: कर्मभूमि एक्सप्रेस के डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप ✦
खबर #6 इजरायल में नेतन्याहू को बड़ा झटका, साथी ने छोड़ा हाथ, अरब पार्टियों ने आइजेनकोट को दिया समर्थन ✦
खबर #7 दिल्ली की हवा में रोज '30 सिगरेट' पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग, CJI ने पूछा- क्या कदम उठा रहे ✦
खबर #8 बेंगलुरु में शख्स ने पत्नी समेत ससुराल पक्ष के 7 लोगों की हत्या की, एक-एक करके सभी को मारता चला गया, जानें ✦
खबर #9 BJP के लिए 'गले की हड्डी' बन गए UGC नियम; न रोलबैक का वादा, न जारी रखने का इरादा ✦
खबर #10 OBC क्रीमी लेयर: पैरेंटल सैलरी इनकम पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, केंद्र की संशोधन याचिका खारिज ✦
खबर #11 चुनाव में हार के बाद ट्रंप के लिए ईरान पर कोई कदम उठाना चुनौती, कूटनीतिक रास्ते बंद ✦
खबर #12 PoK में पाकिस्तानी सेना ने की बर्बरता, 18 की मौत: ड्रोन से प्रदर्शनकारियों पर बम बरसाए, लाशें तक नहीं उठाने ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Friday, 6 November 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
रोनाल्डो ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा  •  दिल्ली की हवा हुई जहरीली, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में AQI 773 तक पहुंचा; देखें अपने इलाके का हाल  •  यूपी के किसानों के लिए बड़ा ऐलान: यूपी सरकार ने बढ़ाई आपदा राहत राशि, 10 लाख से ज्यादा किसानों को मिलेगा फायदा  •  ‘उम्मीद है कि आप मौसम का आनंद ले रहे होंगे…’, दिल्ली में वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का तंज  •  UP में 4543 सब-इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- अब सिफारिश और धौंस से नहीं मिलती नौकरी  •  दिवाली पर घर खरीदने का सपना होगा पूरा! लखनऊ में 29 लाख से मिल रहे फ्लैट, LDA ने निकाली ये खास स्कीम  •  BJP के लिए ‘गले की हड्डी’ बन गए UGC नियम; न रोलबैक का वादा, न जारी रखने का इरादा  •  यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट: आयोग की इस रिपोर्ट को इलेक्शन टालने की ढाल बना सकती है सरकार  •  Betul Crime News : बटाई से खेती और पुरानी रंजिश के कारण की थी हत्या, आरोपी को किया गिरफ्तार  •  ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप: जयपाल मालवीय ने जीता सिल्वर, LA28 के लिए भारत का पहला ओलंपिक कोटा हासिल
होम » अंतरराष्ट्रीय » खबर का पेज

‘चिप्स से लेकर शिप्स तक’ मजबूत मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रहा भारत, 6G तकनीक पर भी तेजी से कर रहा काम: पीएम मोदी

‘चिप्स से लेकर शिप्स तक’ मजबूत मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रहा भारत, 6G तकनीक पर भी तेजी से कर रहा काम: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश ‘चिप्स से लेकर शिप्स तक’ एक मजबूत विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) इकोसिस्टम तैयार कर रहा है और वैश्विक तकनीकी नेतृत्व हासिल करने के लिए 6G तकनीक पर भी तेजी से काम कर रहा है।

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ साल पहले तक, 5G टेक्नॉलॉजी को लेकर बड़े सवाल देश के सामने थे? कब लॉन्च होगी, कैसे रोलआउट होगी, कितना समय लग जाएगा? हमने 2022 के अंत में 5G रोलआउट करना शुरु किया, और आज भारत के निन्यानवे प्रतिशत ज़िले इससे कवर्ड हो चुके हैं। और आपको खुशी होगी कि भारत 5G का Fastest rollout करने वाले देशों में से एक है।

विज्ञापन | Advertisement

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत, दुनिया का दूसरा बड़ा 5G मार्केट बन चुका है। औऱ इतना ही नहीं, भारत आज मेड इन इंडिया 6G टेक्नॉलॉजी पर भी तेज़ी से काम कर रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत में कुछ सौ स्टार्टअप्स से शुरू हुआ सफर अब 2 लाख से अधिक पंजीकृत स्टार्टअप्स तक पहुंच चुका है। देश में हर महीने 4,000 से ज्यादा नए स्टार्टअप शुरू हो रहे हैं। उन्होंने भारत के युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और नवाचार की बदौलत भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्टार्टअप्स का विकास अब केवल बड़े महानगरों तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के लगभग हर जिले तक इसका विस्तार हो चुका है।

उन्होंने बताया कि आज रक्षा (डिफेंस) और अंतरिक्ष (स्पेस) जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में सैकड़ों स्टार्टअप काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही भारत का एक स्पेस स्टार्टअप अपने ही रॉकेट से अपना उपग्रह (सैटेलाइट) लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने भविष्य की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि भारत गगनयान मिशन और अपने स्वयं के स्पेस स्टेशन की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि भारत के बड़े सपनों और ऊंची आकांक्षाओं की सबसे मजबूत नींव देश के लोग हैं। ‘वी द पीपल’ और ‘नागरिक देवो भव:’ का मंत्र आज देश के सुशासन का मार्गदर्शक सिद्धांत बन चुका है।

इस दौरान, पीएम मोदी ने वर्ष 2014 की अपनी पहली ऑस्ट्रेलिया यात्रा को याद करते हुए कहा कि वह 28 वर्षों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली ऑस्ट्रेलिया यात्रा थी। उस समय उन्होंने भारतीय समुदाय से कहा था कि अगली यात्रा के लिए उन्हें फिर 28 साल इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा, “पिछले 12 वर्षों में यह मेरी ऑस्ट्रेलिया की तीसरी यात्रा है। एक तरह से यह हैट्रिक है। यह भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों की नई ऊंचाइयों को दर्शाता है। और इसका सबसे बड़ा श्रेय मुझे नहीं, बल्कि आप सभी भारतीयों को जाता है। भारतीय प्रवासी समुदाय ने दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत बनाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई है।”

मेलबर्न पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का भारतीय समुदाय ने ‘मोदी-मोदी’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मेलबर्न का मौसम भले ही ठंडा हो, लेकिन भारतीय समुदाय के स्वागत की गर्मजोशी अविस्मरणीय रही। भारत के प्रति उनका स्नेह और अटूट जुड़ाव गर्व और खुशी का विषय है।”

इस दौरान प्रधानमंत्री ने कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी देखीं। इनमें ऑस्ट्रेलिया के आदिवासी समुदाय के प्राचीन वाद्य यंत्र डिजेरिडू और भारत के तबले का अनूठा संगीत संगम, ‘मां तुझे सलाम’ की 10-सदस्यीय सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा प्रस्तुति तथा कथक नृत्य शामिल था। प्रधानमंत्री ने कहा, “ऑस्ट्रेलिया के प्राचीन डिजेरिडू और भारत के तबले का अद्भुत संगीत दोनों देशों के गहरे सांस्कृतिक संबंधों का शानदार प्रतीक है।” (इनपुट-एजेंसी)

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें