Dhirendra Shastri: ‘राम-कृष्ण में भेद करने वाला महापापी’ धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के संत
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के राम और श्रीकृष्ण की तुलना वाले बयान पर संत समाज में नाराजगी देखी जा रही है। धर्म रक्षा संघ सहित कई संतों ने कहा है कि राम-कृष्ण में भेद करना सनातन परंपरा के विरुद्ध है और इस बयान पर स्पष्टीकरण दिया जाना चाहिए।