नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की हवा में मामूली सुधार दर्ज किया गया है। आज सुबह दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 223 दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार को यह 226 था। राहत की बात है कि आज कोई भी इलाका गंभीर श्रेणी में नहीं है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक जहांगीरपुरी में सबसे अधिक 284, रोहिणी में 281 और पंजाबी बाग में 275 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके बावजूद दिल्ली की हवा अभी भी खराब श्रेणी में बनी हुई है।
विज्ञापन | Advertisement
प्रदूषण पर काबू के लिए दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप का पहला चरण लागू कर दिया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने संबंधित राज्यों के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदूषण नियंत्रण के उपायों पर चर्चा की।



