Latest News
शतरंज | आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बने | शतरंज समाचारलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचारफ़ाइल पिंग-पोंग ने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा परीक्षा पर उमर-एलजी विवाद को ट्रिगर किया | भारत समाचारआईवीएफ 10 में से 9 जोड़ों को विनाशकारी कर्ज में धकेल देता है; अध्ययन में पीएम-जेएवाई कवर 81,332 रुपये प्रति चक्र की सिफारिश की गई है | भारत समाचारक्यों दोबारा इस्तेमाल किए गए तेल में तला हुआ खाना आपको कैंसर के खतरे में डाल सकता है?निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने ‘बाबरी मस्जिद’ की आधारशिला रखी।‘पागल’: ईयू द्वारा एक्स पर लगाए गए 140 मिलियन डॉलर के जुर्माने पर एलन मस्क की क्या प्रतिक्रिया थी और प्लेटफॉर्म पर जुर्माना क्यों लगाया गयाइंडिगो की अव्यवस्था के कारण सरकार को सुरक्षा नियम वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा।

डीएम-एसपी ने अपराध, कानून व्यवस्था अभियोजन कार्यों की बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश

Published on: 22-10-2024

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने बचत भवन स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में अपराध,कानून व्यवस्था, अभियोजन कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में लंबित केस पर नियमानुसार कार्यवाही कर अधिक से अधिक लंबित मामलों का ससमय निस्तारण किया जाए। साथ ही मिशन शक्ति में महिलाओं से संबंधित केसों में नियमानुसार त्वरित कार्यवाही किया जाए।

जिलाधिकारी ने आपसी रंजिश, अपराध रोकथाम, साइबर अपराध, विवेचना निस्तारण, भूमि विवाद निस्तारण, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पाबंदी की कार्यवाही, गुंडाएक्ट, जिलाबदर एवं हिस्ट्रीशीटर आदि की समीक्षा किया तथा अपराधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न, पास्को, हत्या, बलात्कार, अपहरण, दहेज प्रथा आदि प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने जघन्य अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतें लंबित ना रखी जाए। शिकायतें प्राप्त होते ही तत्काल उनका निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। बैठक में उन्होंने जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध संयुक्त रूप से अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अभियोजन अधिकारी सहित शासकीय अधिवक्ता व अभियोजन से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel