GST Collection: अक्टूबर में जीएसटी कलेक्शन 2.31 लाख करोड़ रुपये पार, 22.9% की शानदार बढ़ोतरी
अक्टूबर में देश का सकल जीएसटी संग्रह 2.31 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के इसी महीने से 22.9 प्रतिशत अधिक है। घरेलू राजस्व में 15.8 प्रतिशत और आयात से मिलने वाले राजस्व में 42.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई। रिफंड समायोजन के बाद शुद्ध संग्रह 2.03 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि अप्रैल से अक्टूबर के बीच कुल संग्रह 14.78 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है।