मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

GST डिप्टी कमिश्नर अनुपमा सरोज का VRS मंजूर, यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें

07 Nov 2026, 12:34 AM • मानवाधिकार मीडिया

जीएसटी डिप्टी कमिश्नर और पीसीएस अधिकारी अनुपमा सरोज के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) आवेदन को सरकार ने मंजूर कर लिया है। उनके इस फैसले के बाद उनके सक्रिय राजनीति में आने की अटकलें तेज हो गई हैं। चर्चा है कि वे सीतापुर की सिधौली सीट से चुनाव लड़ सकती हैं, हालांकि उन्होंने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।