'हथकड़ी' की चेतावनी के बावजूद बांग्लादेश क्यों लौटना चाहती हैं शेख़ हसीना?
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना ने कहा है कि वह 16 दिसंबर को भारत से अपने देश लौटेंगी। अगस्त 2024 में सत्ता से बेदख़ल होने के बाद से वह भारत में रह रही हैं। 16 दिसंबर को बांग्लादेश में विजय दिवस मनाया जाता है — 1971 में इसी दिन पाकिस्तान के साथ युद्ध के बाद देश आज़ाद हुआ था।