आसिम मुनीर का दांव पड़ा उल्टा, पाकिस्तान को बांटने के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग
पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर की प्रांतीय नक्शा बदलने की योजना के खिलाफ सिंध में बड़ा विरोध शुरू हो गया है। कराची में हजारों सिंधी लोगों ने सड़कों पर उतरकर सिंध के बंटवारे का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रांतों का नक्शा बदलने का कोई भी फैसला जनता की मर्जी के बिना नहीं होना चाहिए।