मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

दीप जलाने पर ऐसा बवाल, थलापति सरकार ने 5618 पुलिसकर्मी किए तैनात, BJP और हिंदू संगठन के नेता नजरबंद

24 Nov 2026, 04:30 PM • मानवाधिकार मीडिया

तमिलनाडु के मदुरै में तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम जलाने को लेकर जारी गतिरोध के बीच प्रशासन ने सख्त इंतजाम किए हैं। पहाड़ी की चोटी पर स्थित दीपथून की सुरक्षा के लिए 5,618 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और पूरे इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। दीप जलाने और पहाड़ी पर चढ़ने पर भी रोक लगाई गई है।