प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #6 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' बयान पर क्यों गरमाई राजनीति? ✦
खबर #10 'मोदी का विरोध अलग, लेकिन बाहरी गोरा तय नहीं करेगा भारत के फैसले', एलन मस्क पर भड़के ओवैसी, बीजेपी को भी घेरा ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

JAMSHEDPUR : महिंद्रा बीई 6 स्पोर्टेक की आदित्यपुर में लॉन्चिंग, विधायक सविता महतो ने किया अनावरण

जमशेदपुर, आदित्यपुर (झारखंड)। महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी बीई 6 स्पोर्टेक की लॉन्चिंग आदित्यपुर में विधायक सविता महतो के द्वारा की गई। इस अवसर पर महिंद्रा के मैनेजर राजेश ने वाहन की खूबियों, तकनीक और परफॉर्मेंस की विस्तार से जानकारी दी।

महिंद्रा बीई 6 स्पोर्टेक को स्पोर्टी डिजाइन, आधुनिक तकनीक और इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस के संयोजन के रूप में पेश किया गया है। कंपनी के अनुसार इसमें तीन स्क्रीन वाला को-पायलट कॉकपिट, अत्याधुनिक कनेक्टेड फीचर्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सुविधाएं दी गई हैं। वाहन में गूगल जेमिनी से संचालित टेक_टॉक फीचर भी शामिल है, जो नेविगेशन, म्यूजिक, समाचार और वाहन नियंत्रण जैसी सुविधाओं को वॉयस कमांड के जरिए संचालित करने में मदद करता है।

मैनेजर राजेश ने बताया कि बीई 6 स्पोर्टेक में टेक_प्ले, टेक_ड्राइव, टेक_मी और टेक_सिक्योर जैसे टेक सूट दिए गए हैं। टेक_ड्राइव के तहत ड्राइव मोड, ड्रिफ्ट मोड, ट्राइब ड्राइव और रिवाइव जैसे फीचर्स उपलब्ध हैं, जबकि टेक_सिक्योर में सिक्योर360 प्रो, डिजिटल कार की और अन्य सुरक्षा सुविधाएं शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि बीई 6 स्पोर्टेक सीरीज में अलग-अलग बैटरी क्षमता और वेरिएंट के विकल्प दिए गए हैं। कंपनी ने इसे 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh बैटरी विकल्पों के साथ पेश किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.45 लाख रुपये है, जबकि अलग-अलग वेरिएंट के अनुसार कीमत 26.95 लाख रुपये तक जाती है। बैटरी-ऐज-अ-सर्विस (BaaS) विकल्प में बैटरी की कीमत 3.75 रुपये प्रति किलोमीटर निर्धारित की गई है।

बीई 6 स्पोर्टेक के खास संस्करणों में लॉन्च एडिशन और फॉर्मूला ई फ्रीडम एडिशन शामिल हैं। फॉर्मूला ई फ्रीडम एडिशन को अधिक परफॉर्मेंस-केंद्रित बनाया गया है और इसमें एक्सेलरेशन बूस्ट की सुविधा दी गई है, जिसके माध्यम से वाहन 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार महज 6.44 सेकंड में पकड़ सकता है।

कंपनी के अनुसार बीई 6 स्पोर्टेक की डिलीवरी 26 अगस्त 2026 से शुरू होगी। वहीं, स्पोर्टेक सीरीज में पेश किए गए नए सॉफ्टवेयर और तकनीकी फीचर्स मौजूदा बीई 6, एक्सईवी 9ई और एक्सईवी 9एस ग्राहकों के लिए जनवरी 2027 से चरणबद्ध तरीके से ओवर-द-एयर अपडेट के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram