JAMSHEDPUR : 20 जुलाई तक गणना प्रपत्र जमा करें मतदाता, विशेष शिविर में मिलेगी हर संभव सहायता : जिला उपायुक्त

जमशेदपुर, झारखंड। जिला उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रंजन ने सभी मतदाताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत अपील करते हुए कहा है कि बीएलओ द्वारा उपलब्ध कराए गए गणना प्रपत्र (Enumeration Form) को सही ढंग से भरकर 20 जुलाई तक अपने संबंधित बीएलओ के पास अनिवार्य रूप से जमा करें।

उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता को प्रपत्र भरने में किसी प्रकार की कठिनाई, भ्रम या संशय हो, तो वह 18 एवं 20 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष शिविर में अवश्य पहुंचे। इन शिविरों में उपस्थित बीएलओ मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने में आवश्यक मार्गदर्शन एवं हरसंभव सहयोग प्रदान करेंगे।

उपायुक्त ने सभी मतदाताओं से समय पर प्रपत्र जमा कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने तथा अपने मतदाता विवरण को अद्यतन एवं शुद्ध रखने में सहयोग करने की अपील की।