प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #6 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' बयान पर क्यों गरमाई राजनीति? ✦
खबर #10 'मोदी का विरोध अलग, लेकिन बाहरी गोरा तय नहीं करेगा भारत के फैसले', एलन मस्क पर भड़के ओवैसी, बीजेपी को भी घेरा ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

जकार्ता में उत्सव जैसा माहौल, भारतीय बोले- पीएम यहां आते हैं तो हम सब उनमें भारत को देख पाते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने छह दिवसीय इंडो-पैसिफिक दौरे की शुरुआत सोमवार को इंडोनेशिया से कर चुके हैं। जकार्ता पहुंचने पर राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं, अलग-अलग राज्यों से आए भारतीय मूल के लोगों ने भी प्रधानमंत्री के स्‍वागत को लेकर‍ उत्‍साह जाह‍िर क‍िया।

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भारतीय समुदाय के लोग आए हैं। अलग-अलग जगहों पर रह रहे बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, ओडिशा, कर्नाटक, और तमिलनाडु जैसे अलग-अलग राज्यों से रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है। प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंचे हुए हैं। उनके स्वागत में पहुंचे लोगों के चेहरे पर काफी खुशी देखी जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर महिलाओं ने बताया कि पिछली बार भी हमने उन्हें देखा था और इस बार भी हमें देखने का मौका मिलेगा।

उत्तराखंड की मूलन‍िवासी नीलम नौट‍ियाल ने कहा क‍ि हम पीएम मोदी का बहुत-बहुत स्‍वागत करते हैं। हम सब जानते हैं क‍ि भारत और इंडोनेशिया का बहुत अच्‍छा संबंध रहा है। हम चाहते हैं कि वह यहां आएं और हम लोगों से म‍िलें। सच तो ये है कि उनके यहां आने से हम लोगों को बहुत शक्‍ति‍ म‍िलती है। उनके यहां आने से हमारा संगठन मजबूत होता है।

वहीं, भारतीय मूल की मह‍िला वेनू पावा ने कहा क‍ि मुझे इतनी खुशी हो रही है क‍ि मोदी जी से म‍िलने की क्‍योंकि‍ तीन साल पहले जब वो यहां आए थे, मैं मिल नहीं पाई थी। पीएम जब यहां आते हैं तो हम सब उनमें अपने भारत को देख पाते हैं।

उत्तराखंड की मीना ध्‍यानी ने कहा क‍ि तीन साल पहले जब पीएम मोदी यहां आए थे तो मेरी बेटी को आशीर्वाद देकर गए थे। अब ए‍क बार फि‍र से वह जकार्ता आए हैं और हम सब उनका स्‍वागत करने के ल‍िए तैयार हैं। प्रधानमंत्री मोदी देश ही नहीं पूरे विश्व में लोकप्रिय हैं और आज फिर से हम उनसे मिलेंगे, उनके सामने रूबरू होंगे। नजदीक से उन्हें देखेंगे। उनके नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। इंडिया और इंडोनेशिया के रिश्ते काफी अच्छे हैं।

वहीं, 16 साल से इंडोनेश‍िया में रह रहे भारतीय मूल के राजेश सहानी ने कहा क‍ि आज बहुत खुशी हो रही है क‍ि हम पीएम मोदी से म‍िलने वाले हैं। यहां ओड़िया समुदाय के 70 लोग जकार्ता में रहते हैं, और हम सब आज यहां अपने पीएम के स्‍वागत के ल‍िए एकत्र हुए हैं। उनके दौरे से दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा, निवेश और समुद्री सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी, जिससे भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। (इनपुट-आईएएनएस)

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram