मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

कांग्रेस सांसद की दुबई में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, परिसीमन बिल को लेकर डिस्चार्ज कर दिल्ली लाने की तैयारी

29 Nov 2026, 12:30 PM • मानवाधिकार मीडिया

केरल से कांग्रेस सांसद के. सुधाकरन की दुबई में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें वहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके बेटे के अनुसार, 27 नवंबर को भर्ती होने पर डॉक्टरों ने 48 घंटे निगरानी की सलाह दी थी और रविवार को छुट्टी मिलने की उम्मीद थी, लेकिन परिवार का आरोप है कि अस्पताल छुट्टी देने में देरी कर रहा है। परिवार उन्हें जल्द से जल्द दिल्ली लाने की कोशिश में है, ताकि वह 30 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में शामिल हो सकें।