यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बनाई दो कमिटी, किसे बड़ी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में कांग्रेस ने दो समितियों का गठन किया है। प्रदेश चुनाव समिति की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा-मोना करेंगी, जबकि सलमान खुर्शीद, प्रमोद तिवारी, इमरान मसूद, राजीव शुक्ला और अजय राय इसके सदस्य होंगे। इसके साथ ही राजनीतिक मामलों की समिति भी बनाई गई है, जिसमें यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और विधानमंडल दल के नेता वीरेंद्र चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।