लखनऊ में 75 जिलों के स्वाद का होगा संगम, 4 और 5 नवंबर को लगेगी ‘एक जिला-एक व्यंजन’ की भव्य प्रदर्शनी
लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 4 और 5 नवंबर को प्रदेश के सभी 75 जिलों के पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगेगी, जिसमें 125 दुकानें एक ही जगह सजेंगी। यह आयोजन बुधवार दोपहर एक बजे शुरू होगा और खाने के शौकीनों को यूपी की खान-पान विरासत से रूबरू कराएगा।