पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए शिअद और बीजेपी, अमित शाह ने किया गठबंधन का ऐलान
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल और भाजपा ने करीब छह साल बाद फिर गठबंधन का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह ने अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की। शाह ने कहा कि गठबंधन में अकाली दल 'बड़े भाई' की भूमिका में रहेगा और उसी के मुख्यमंत्री होंगे; नशा और भ्रष्टाचार खत्म करना गठबंधन का मुख्य लक्ष्य होगा।