शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान किया है। दो साल से अधिक समय से भारत में निर्वासन में रह रहीं हसीना ने बांग्लादेश सरकार से 16 दिसंबर को विजय दिवस के अवसर पर ढाका लौटने के लिए राजकीय विमान भेजने की मांग की है। यह पहली बार है जब उन्होंने अपनी वापसी के लिए कोई निश्चित तारीख तय की है, जिससे बांग्लादेश में राजनीतिक और कानूनी चर्चा तेज हो गई है।