दुबग्गा में नकली ऑक्सीटोसिन बनाने की फैक्ट्री पकड़ी: 2 करोड़ का माल बरामद, अन्य की तलाश जारी
लखनऊ के दुबग्गा इलाके में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने नकली ऑक्सीटोसिन बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। सोमवार रात छापेमारी में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मौके से 2 करोड़ रुपये से अधिक का नकली ऑक्सीटोसिन, 3,700 बोतलें और 1.77 लाख एम्पुल बरामद हुए हैं। आरोपी फिनायल, नमक और पाउडर मिलाकर नकली दवा बनाते थे और उसे बोतलों व एम्पुल में भरकर सप्लाई करते थे। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।