BJP की बढ़ने वाली है टेंशन! यूपी में अब एकनाथ शिंदे की पार्टी भी लड़ेगी चुनाव?
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना भी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। पार्टी ने चुनाव लड़ने का फैसला ले लिया है। हालांकि यूपी में कितनी सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाएंगे, इस पर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सीटों की संख्या को लेकर पार्टी की घोषणा का इंतजार है।