मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

विधानसभा के साथ विधान परिषद चुनाव की भी तैयारी में जुटी भाजपा, 10 MLC सीटों पर नजर

24 Nov 2026, 04:27 AM • मानवाधिकार मीडिया

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को प्रदेश कार्यालय में हुई कोर ग्रुप की बैठक में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, बूथ प्रबंधन और जनवरी 2027 में खाली हो रही विधान परिषद की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्यमंत्री, दोनों उप मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री शामिल हुए।