प्रमुख समाचार
खबर #1 दिल्ली प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट बोला-कोई पाबंदी काम नहीं करेगी: कहा- हम जितने ज्यादा आदेश देंगे, नियमों का ... ✦
खबर #2 अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: इन परिणामों का बाकी दुनिया पर क्या असर पड़ेगा? ✦
खबर #3 Dhanteras Shopping Muhurat LIVE: धनतेरस पर सामान खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? जानिए इस दिन क्या-क्या ख ✦
खबर #4 रांची: आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, FB लाइव पर बोलीं- मेरी मौत के जिम्मेदार... ✦
खबर #5 Dhanteras Gold-Silver Rates: धनतेरस पर सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए दिल्‍ली से पटना तक क्‍या है भाव ✦
खबर #6 नेतन्याहू को झटका, अरब पार्टियों के समर्थन से अब ये बन सकते हैं इसराइल के नए पीएम ✦
खबर #7 पटियाला में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी; सामान छोड़कर कई यात्री ट्रेन से कूद ✦
खबर #8 दिल्ली-NCR के प्रदूषण में गाड़ियों का कितना हिस्सा? CAQM ने SC में दिया जवाब ✦
खबर #9 BJP के लिए 'गले की हड्डी' बन गए UGC नियम; न रोलबैक का वादा, न जारी रखने का इरादा ✦
खबर #10 दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिए ये नए आदेश ✦
खबर #11 चुनाव में हार के बाद ट्रंप के लिए ईरान पर कोई कदम उठाना चुनौती, कूटनीतिक रास्ते बंद ✦
खबर #12 PoK में पाकिस्तानी सेना ने की बर्बरता, 18 की मौत: ड्रोन से प्रदर्शनकारियों पर बम बरसाए, लाशें तक नहीं उठाने ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Friday, 6 November 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
यूपी के किसानों के लिए बड़ा ऐलान: यूपी सरकार ने बढ़ाई आपदा राहत राशि, 10 लाख से ज्यादा किसानों को मिलेगा फायदा  •  दिवाली पर घर खरीदने का सुनहरा मौका! लखनऊ में 29 लाख से मिल रहे फ्लैट, LDA ने निकाली ये खास स्कीम  •  रोनाल्डो ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा  •  दिल्ली की हवा हुई जहरीली, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में AQI 773 तक पहुंचा; देखें अपने इलाके का हाल  •  यूपी के किसानों के लिए बड़ा ऐलान: यूपी सरकार ने बढ़ाई आपदा राहत राशि, 10 लाख से ज्यादा किसानों को मिलेगा फायदा  •  ‘उम्मीद है कि आप मौसम का आनंद ले रहे होंगे…’, दिल्ली में वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का तंज  •  UP में 4543 सब-इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- अब सिफारिश और धौंस से नहीं मिलती नौकरी  •  दिवाली पर घर खरीदने का सपना होगा पूरा! लखनऊ में 29 लाख से मिल रहे फ्लैट, LDA ने निकाली ये खास स्कीम  •  BJP के लिए ‘गले की हड्डी’ बन गए UGC नियम; न रोलबैक का वादा, न जारी रखने का इरादा  •  यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट: आयोग की इस रिपोर्ट को इलेक्शन टालने की ढाल बना सकती है सरकार
होम » अंतरराष्ट्रीय » खबर का पेज

फ्लाईदुबई हाईजैक मामले में सह-पायलट गिरफ्तार, भारतीय कैप्टन ने घायल होने के बावजूद 174 यात्रियों की जान बचाई

फ्लाईदुबई हाईजैक मामले में सह-पायलट गिरफ्तार, भारतीय कैप्टन ने घायल होने के बावजूद 174 यात्रियों की जान बचाई

दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू से हमला करने की कोशिश के आरोप में विमान के सह-पायलट को गिरफ्तार कर लिया है। हमले के कारण दो मिनट से भी कम समय में विमान लगभग 17 हजार 400 फीट नीचे गिर गया। हालांकि, कर्मचारियों सहित यात्रियों और चालक दल के सदस्यों ने कॉकपिट में प्रवेश किया, हमलावर को काबू में किया और विमान को स्थिर करने में मदद की। 

इसके बाद फ्लाइट को डायवर्ट किया गया और उत्तर-पश्चिमी सऊदी अरब के तबुक क्षेत्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतारा गया।

विज्ञापन | Advertisement

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि इतने बड़े खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, कैप्टन स्मित मच्छार ने दूसरों की जान बचाने के लिए अटूट साहस दिखाया। सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बची और एक बड़ी त्रासदी टल गई। उन्होंने कहा कि कैप्टन स्मित मच्छर एक नायक हैं और भारत को उन पर गर्व है। प्रधानमंत्री ने उनके शीघ्र स्‍वस्‍थ होने के लिए प्रार्थना की। इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतनयाहू और अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प ने भी कैप्‍टन मच्‍छार को सच्‍चा नायक बताया है।

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इस्राएल काट्ज़ ने इस घटना को एक गंभीर घटना और संदिग्ध आतंकवादी हमला बताया। इस्राएल के प्रधानमंत्री ने भारतीय नागरिक कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राएल जाने वाली फ्लाइट में सवार 174 लोगों की जान बचाने वाला सच्चा नायक बताया। श्री नेतन्याहू ने कहा कि कैप्टन स्मित मच्छार ने पलटवार करते हुए और हवा में होने वाली भीषण दुर्घटना को टालते हुए असाधारण वीरता का प्रदर्शन किया।

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने भी कैप्टन स्मित मच्छार को नायक बताया, जिन्होंने ओमान के सह-पायलट के चाकू हमले का मुकाबला किया, कॉकपिट का दरवाजा खोला और विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के प्रयास को विफल करने के लिए मदद मांगी।

रियाद स्थित भारतीय दूतावास और जेद्दा स्थित वाणिज्य दूतावास ने कहा है कि वे कैप्टन स्मित मच्छार के स्वास्थ्य पर कड़ी नज़र रख रहे हैं। भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा कि कैप्टन मच्छार वर्तमान में तबुक के एक अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। दूतावास ने कहा कि शुरुआती रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि उनकी हालत स्थिर है।

भारतीय दूतावास ने कहा कि वह कैप्टन मच्छार के परिवार के संपर्क में है और सऊदी के अधिकारियों के समन्वय से हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें