आज से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान
डीएम की अध्यक्षता में द्वितीय अंतर्विभागीय बैठक संपन्न
संचारी रोगों के खात्मे की बनी ठोस रणनीति
1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, 12 से दस्तक अभियान की शुरुआत
डीएम ने दिए निर्देशरू हाई-रिस्क क्षेत्रों में एंटी-लार्वा छिड़काव व साफ-सफाई में न हो कोई कोताही
रवि सोनी ब्यूरो
बहराइच 29 सितम्बर। जनपद में संचारी रोगों और दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा त्वरित उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बुधवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में द्वितीय जनपद स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने की। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि संचारी रोगों पर अंकुश लगाना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्ययोजना को पूरी गंभीरता से धरातल पर उतारें। किसी भी स्तर पर शिथिलता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
1 अक्टूबर से संचारी और 12 अक्टूबर से दस्तक अभियान
बैठक में सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि वर्ष 2026 के विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का तृतीय चरण 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। वहीं, 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक तीन सप्ताह का सघन श्दस्तक अभियानश् आयोजित होगा। अभियान के तहत एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर भ्रमण कर लक्षण युक्त मरीजों को चिन्हित करेंगी।
ई-कवच पोर्टल पर डिजिटल होगा डेटा, बनेगा आभा आईडी
दस्तक अभियान के दौरान आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मच्छर जनित बीमारियों, बुखार, इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस, क्षय रोग, कुष्ठ, फाइलेरिया, कालाजार के लक्षण युक्त मरीजों और कुपोषित बच्चों का नाम, पता व मोबाइल नंबर सहित पूरा विवरण श्ई-कवचश् पोर्टल पर अपलोड करेंगी। इस डेटा को प्रदेश के यूनिफाइड डिजीज सर्विलांस पोर्टल से सीधे जोड़ा जाएगा ताकि मरीजों की समय से जांच और समुचित उपचार की निगरानी हो सके। साथ ही प्रत्येक परिवार के सदस्यों का श्आभाश् खाता भी बनाया जाएगा।
मच्छरों के प्रकोप वाले संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर
पंचायती राज और ग्राम्य विकास विभाग को निर्देश दिए कि पूर्व के आंकड़ों के आधार पर चिन्हित हाई-रिस्क क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए। जिला मलेरिया अधिकारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांचे गए घरों और पानी के बर्तनों (कूलर, टंकी, गमले आदि) में मच्छरों के लार्वा के घनत्व व पनपने की स्थिति का आंकलन किया जाएगा। जिन इलाकों में मच्छरों का प्रजनन अधिक पाया जाएगा, वहां प्राथमिकता के आधार पर एंटी-लार्वा छिड़काव व फॉगिंग कराई जाएगी। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा, पंचायती राज, नगर निकाय, बाल विकास पुष्टाहार सहित सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
आज से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान डीएम की अध्यक्षता में द्वितीय अंतर्विभागीय बैठक संपन्न

विज्ञापन | Advertisement
विज्ञापन | Advertisement


