प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » गाजीपुर » खबर का पेज

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता मे जनपद मे बुधवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार मे धान खरीद की कार्यशाला आयोजित हुई

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता मे जनपद मे बुधवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार मे धान खरीद की कार्यशाला आयोजित हुई

गाजीपुर 15 अक्टूबर 2026 जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में जनपद में बुधवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में धान खरीद की कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में उपस्थित समस्त क्रय संस्था प्रभारियों/केन्द्र प्रभारियों को आगामी धान खरीद के सम्बन्ध में निम्नवत निर्देश दिये गये।
मण्डी समिति द्वारा सभी क्रय केन्द्रों पर उपकरण की व्यवस्था तत्काल पूर्ण कराये। केन्द्रों पर धान क्रय सम्बन्धी आवश्यक अभिलेख क्रय संस्थायें समय से उपलब्ध करायें।
बाट-माप विभाग द्वारा समस्त केन्द्रों के कांटो का सत्यापन किया जायेगा। केन्द्रों पर धान विक्रय के समय कृषक या सदस्य की पहचान आधार कार्ड से की जायेगी। यदि किसान के स्थान पर सदस्य है तो उसके द्वारा मूल कृषक एवं स्वयं का आधार कार्ड दोनों की छायाप्रति प्रभारी द्वारा संरक्षित की जायेगी। समस्त केन्द्र प्रभारी केन्द्रों पर श्रमिकों की उपस्थिति ई-पॉप मशीन के माध्यम से कराया जायेगा। धान खरीद हेतु आवश्यक उपयोगी बोरों की व्यवस्था सम्बन्धित एजेन्सियॉं समय से सुनिश्चित करें। किसी भी केन्द्र पर बोरे के अभाव में खरीद बाधित होने पर सम्बन्धित के विरूद्व कठोर कार्यवाही की जायेगी।
क्रय केन्द्र प्रभारी द्वारा क्रय केन्द्र पर पूर्वान्ह 09ः00 से 10ः00 के मध्य ई-पॉप मशीन के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। ई-पॉप मशीन पर उपलब्ध बायोमैट्रिक के माध्यम से कृषकों की पुष्टि होने के पश्चात धान की खरीद होगी। धान के उतराई, सफाई के मद में किसान द्वारा श्रमिकांे को 20 रू0 अधिकतम दिया जायेगा। धान गीला या गंदा होने पर तत्काल अस्वीकृत नहीं किया जायेगा। केन्द्र पर साफ करने एवं सुखाने का मौका दिया जायेगा, फिर भी मानक में नहीं होने पर अस्वीकृत रिजेक्शन रजिस्टर पर किया जायेगा। रिजेक्शन रजिस्टर में कृषक का नाम, पता, पंजीकरण, फोन, मात्रा, अस्वीकृति का कारण दर्ज किया जायेगा। केन्द्र प्रभारी कृषक को अपीलीय अधिकारी का नाम व मो0 नम्बर उपलब्ध कराया जायेगा, जिससे किसान अपील कर सकता है। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी/मण्डी सचिव/केन्द्र प्रभारी/02 प्रगतिशील किसान अपीलीय समिति में होंगे।
किसी भी केन्द्र से किसानोें को अनावश्यक वापस नहीं किया जायेगा। सभी केन्द्र प्रभारियों द्वारा किसानों से शिष्टाचार पूर्वक व्यवहार किया जायेगा। अन्यथा की स्थिति में शिकायत प्राप्त होने पर सम्बन्धित के विरूद्व कठोर कार्यवाही की जायेगी। सभी केन्द्र प्रभारी बैनर में अंकित अपना मो0नम्बर खरीद अवधि में ऑन रखेंगे। जनपद मुख्यालय/तहसील मुख्यालय से रैण्डम आधार पर इसका सत्यापन कराया जायेगा। यदि मो0नम्बर बन्द पाया गया, तो सम्बन्धित के विरूद्व कार्यवाही की जायेगी।
सहकारिता विभाग के अन्तर्गत संचालित क्रय केन्द्रों पर धान खरीद हेतु सम्बन्धित तहसील के अपर जिला सहकारी अधिकारी (ए0डी0सी0ओ0) नोडल अधिकारी रहेंगे। उनके द्वारा केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करते हुए अपने निर्देशन में केन्द्रों का संचालन कराया जायेगा। किसी भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर केन्द्र प्रभारी, एजेन्सी प्रभारी के साथ-साथ सम्बन्धित ए0डी0सी0ओ0 के विरूद्व भी कार्यवाही की जायेगी। समस्त क्रय एजेन्सियों द्वारा किसानों से क्रय धान के मूल्य का भुगतान एन0पी0सी0आई0 (National Payment Corporation of India) पोर्टल पर उनके आधार से लिंक बैंक खाते में भारत सरकार के पी0एफ0एम0एस0 (Public Financial Management System) पोर्टल के माध्यम से किसानों के बैंक खाता सत्यापन के पश्चात् यथा संभव 48 घण्टे के अन्तर्गत सुनिश्चित कराया जायेगा।
उक्त के परिप्रेक्ष्य में कृषक बन्धुओं से अपील की जाती है कि आप क्रय केन्द्र पर धान विक्रय से पूर्व केन्द्र प्रभारी को अन्य समस्त प्रपत्रों के साथ किसान पहचान-पत्र/फार्मर आई0डी0 अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायें। यदि किसान पहचान-पत्र/फार्मर आई0डी0 उपलब्ध नहीं है, तो स्वयं अपने मोबाईल अथवा साईबर कैफे के माध्यम से https://upfr.agristack.gov.in/farmer-registry-up/#/ पर लॉगिन कर पंजीकरण करते हुये फार्मर आई0डी0 प्राप्त करेंगे। किसाना पहचान-पत्र/फार्मर आई0डी0 की छायाप्रति धान क्रय केन्द्र प्रभारी को उपलब्ध कराने उपरान्त सुगमतापूर्वक अपना उत्पाद विक्रय कर सकेंगें।
कृषक बन्धुओं को यह भी अवगत कराना है कि जनपद में दिनांक 01.11.2026 से धान क्रय केन्द्र संचालित हो जायेंगे। धान विक्रय हेतु खाद्य विभाग के ई-उपार्जन पोर्टल https://fcs.up.gov.in/ पर कृषक पंजीकरण का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। कृषक बन्धु अपनी उपज का लाभकारी मूल्य प्राप्त करने के लिये तत्काल अपने मोबाईल फोन अथवा जनसुविधा केन्द्र के माध्यम से पंजीकरण करा लें, ताकि ससमय सत्यापन होकर उन्हें अपने उत्पाद के विक्रय में किसी कठिनाई का सामना न करना पड़े। फसल की कटाई कराने के उपरान्त उत्पाद विक्रय हेतु अपनी सुविधानुसार पंजीकरण प्रपत्रों सहित निकटतम बाजरा क्रय केन्द्र से सम्पर्क स्थापित कर अपना गुणवत्तापरक बाजरा विक्रय हेतु लेकर जाये, ताकि विक्रय में कोई असुविधा न होने पाये।
फार्मर आई0डी0ः-
इस सत्र में खाद्य विभाग के पोर्टल पर किसानों का पंजीकरण दो प्रकार से हो रहा है।
1- कृषि विभाग द्वारा जारी Farmer ID ,
2- जिन किसानों के पास Farmer ID नहीं है उनका पूर्व वर्षों की भांति पंजीकरण सत्यापन होगा।
कृषक द्वारा खाद्य विभाग के पंजीकरण पोर्टल पर अपना आधार फीड किया जाएगा। आधार नंबर फीड करने के उपरांत यदि किसान की थ् Farmer ID है तो उसका डाटा automatically पोर्टल पर प्राप्त हो जाएगा। इस प्राप्त विवरण में किसान द्वारा अपनी श्रेणी SC/ST/OBC/General दर्ज कर विवरण को सुरक्षित करना होगा। यदि Farmer ID के किसी विवरण से आपत्ति है तो, Agristack portal/DCS portal या संबंधित surveyor से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही पंजीकरण पोर्टल पर इस सम्बन्ध में शिकायत निवारण हेतु आप्शन (विकल्प) प्रदर्शित है, जिसके माध्यम से कृषक अपनी समस्या दर्ज कर सकते हैं। Farmer ID से प्राप्त विवरण का पुनः सत्यापन नहीं होगा। धान/बाजरा/मक्का/ज्वार का एक ही पंजीकरण हो रहा है, जिसमे कृषक सभी फसलों (धान/मक्का/ज्वार/बाजरा) की भूमि जोड़ रहा है अतः किसान का सत्यापन भी एक ही होगा। सत्यापन की सुविधा सिर्फ धान की लॉगिन में दी गई है।
सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि समस्त क्रय संस्थाऐं जनपद में अपनी-अपनी संस्था के अनुमोदित धान क्रय केन्द्रों पर खरीद से सम्बन्धित समस्त व्यवस्थायें पूर्ण करते हुए अपनी रिपोर्ट जिला खाद्य विपणन अधिकारी, गाजीपुर को करायें। जनपद में धान खरीद हेतु तौल कांटों की उपलब्धता/आवश्यकता के सम्बन्ध में सचिव, कृषि उत्पादन मण्डी समिति, जंगीपुर द्वारा सन्तोषजनक उत्तर न दिये जाने के कारण स्पष्टीकरण जारी किया गया।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें