प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » गाजीपुर » खबर का पेज

जिलाधिकारी ने विशेष अभियान अंतर्गत मतदाता पंजीकरण कैम्पो का किया आकस्मिक निरिक्षण

जिलाधिकारी ने विशेष अभियान अंतर्गत मतदाता पंजीकरण कैम्पो का किया आकस्मिक निरिक्षण

गाजीपुर, 17 अक्टूबर 2026 मा0 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से छूटे पात्र नागरिकों तथा पहली बार मतदाता बनने जा रहे युवाओं के पंजीकरण के लिए जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुपम शुक्ला ने लूर्दस कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज एवं राजकीय सिटी इंटर कॉलेज, गाजीपुर में आयोजित विशेष कैंपों का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने लूदर्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 231 से 237 तक कुल सात बूथों तथा राजकीय सिटी इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 254 से 259 तक कुल छह बूथों पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने उपस्थित बीएलओ से फार्म 6, 7, 8 के संबंध में जानकारी ली। मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की उपस्थिति में हेल्प डेस्क स्थापित की गई हैं। इन हेल्प डेस्क के माध्यम से नागरिकों को मतदाता पंजीकरण से संबंधित जानकारी एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए पात्र नागरिकों को फॉर्म-6 भरना होगा। वहीं, मतदाता सूची में संशोधन एवं अन्य निर्धारित परिवर्तनों के लिए फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी मतदाता को अधिकतम 10 ही फॉर्म-7 उपलब्ध कराए जाएं।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देशित किया कि युवा एवं महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही, यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
इसी क्रम में जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा भी स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें