प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » अयोध्या » खबर का पेज

पूर्व विधायक के अथक प्रयासों से 11 दिन बाद सऊदी से वतन लौट ताहिर का शव

पूर्व विधायक के अथक प्रयासों से 11 दिन बाद सऊदी से वतन लौट ताहिर का शव

पूर्व विधायक रुश्दी के अथक प्रयास से 11 दिन बाद सऊदी से वतन लौटा ताहिर का शव

विज्ञापन | Advertisement

भाई ने खुद शव लाने की ठानी,प्रयास विफल होने पर दोबारा रुश्दी से मांगी मदद; शव लेने लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे पूर्व विधायक
संदीप यादव
अयोध्या=विदेश में रोजी-रोटी कमाने गए अयोध्या के ताहिर अली के परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा,जब 22 सितंबर को सऊदी अरब के रियाद में सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई।ग्राम कुशहरी,पोस्ट मांजनपुर निवासी ताहिर अली पुत्र मोहम्मद इस्माइल (42) रियाद में चालक के रूप में कार्य करते थे। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सबसे बड़ी चिंता पार्थिव शरीर को वतन लाने की थी।ताहिर के भाई ने शुरुआत में किसी से मदद लेने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि भाई का शव वह खुद वतन मंगवाएंगे।इसके बाद उन्होंने अपने स्तर से सऊदी अरब में जरूरी प्रक्रिया और कागजी कार्रवाई पूरी कराने के लिए लगातार प्रयास किए,लेकिन सफलता नहीं मिली। तमाम कोशिशों के बाद जब रास्ता नहीं निकला तो उन्होंने दोबारा पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री सैय्यद अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां से मदद मांगी।मामले की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक रुश्दी मियां ने पहल की और रियाद में संबंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क साधा। आवश्यक कानूनी एवं प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी कराने के लिए प्रयास किए गए। भारत में जरूरी दस्तावेज तैयार कराने का कार्य अधिवक्ता कमलेश यादव की निगरानी में कराया गया। लगातार प्रयासों के बाद 11 दिन बाद ताहिर का पार्थिव शरीर वतन पहुंच सका। पूर्व विधायक रुश्दी मियां स्वयं शव लेने के लिए लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे।विदेश में मौत पर मदद के लिए आगे आते रहे हैं रुश्दीरुदौली तहसील क्षेत्र ही नहीं, बल्कि जिले और आसपास के क्षेत्रों में विदेश में किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर पूर्व विधायक रुश्दी मियां द्वारा पार्थिव शरीर को वतन लाने में सहयोग किए जाने की बात सामने आती रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार विदेश में रोजगार के दौरान जान गंवाने वाले कई लोगों के शव भारत लाने में उन्होंने व्यक्तिगत स्तर पर पहल की है।कुछ मामलों में निजी संसाधनों से भी सहयोग करने की बात कही जाती है। उनके इस कार्य की क्षेत्र में सराहना होती रही है।
ताहिर का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही स्वजन में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।जिस भाई के जीवित लौटने की उम्मीद थी, उसे ताबूत में देखकर हर आंख नम हो गई। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।इस दौरान मो. जलील,शाहिद अली,फहीम अहमद,शादाब खान,सैफुद्दीन कुरैशी,मो. नदीम खान,साजिद राइन,नितिन यदुवंशी,अमरेश निषाद और सुरजीत चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।विदेश जाना मजबूरी,आखिरी बार वतन लाना जिम्मेदारी” – रुश्दी मियांपूर्व विधायक रुश्दी मियां ने कहा कि “विदेश में रोजी-रोटी के लिए गए किसी अपने की मौत की खबर परिवार को भीतर तक तोड़ देती है। एक तरफ अपनों को खोने का गम और दूसरी तरफ हजारों किलोमीटर दूर पड़े पार्थिव शरीर को वतन लाने की चिंता—यह दर्द वही परिवार समझ सकता है, जो इस पीड़ा से गुजरता है। विदेश जाना अक्सर मजबूरी होती है, लेकिन अपनों को आखिरी बार वतन वापस लाना हमारी जिम्मेदारी है। ताहिर अली के परिवार की पीड़ा को देखते हुए हमारा प्रयास था कि उनका पार्थिव शरीर जल्द से जल्द अपनों के बीच पहुंचे। किसी दुखी परिवार के आंसू पोंछकर उसे अंतिम समय में सहारा देना ही सच्ची इंसानियत है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें