दुर्गा पूजा एवं प्रतिमा विसर्जन को लेकर तहसील सभागार में आयोजित हुई बैठक
संदीप यादव
अयोध्या=दुर्गा पूजा एवं आगामी प्रतिमा विसर्जन को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को तहसील सभागार रुदौली में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रुदौली विधायक रामचंद्र यादव द्वारा की गई। बैठक में उपजिलाधिकारी रुदौली विनोद कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी रुदौली अरविंद सोनकर, तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार प्रतीक श्रीनेत, खंड विकास अधिकारी रुदौली अखिलेश कुमार गुप्ता, अधिशाषी अभियंता रुदौली विद्युत, वन क्षेत्राधिकारी रुदौली, सीएचसी अधीक्षक रवींद्र शुक्ला, ईओ माँ कामख्या नगर पंचायत, ईओ रुदौली प्रेमनाथ वर्मा, लोकनिर्माण विभाग जेई अरविंद कुमार यादव, रुदौली कोतवाली प्रभारी संजय मौर्य, पटरंगा थानाअध्यक्ष शशिकांत यादव, बाबा बाजार थाना अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार आजाद, मवई थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सहित तहसील क्षेत्र के विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक रामचंद्र यादव ने पूजा पंडालों, रामलीला स्थलों, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा और विसर्जन को लेकर तैयारियों पर अहम चर्चा की गई। श्री विधायक ने कहा कि नवरात्रि एवं रामलीला के आयोजन श्रद्धा और आस्था से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैं। इनके दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित विभागों और आयोजन समितियों को आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूजा पंडालों और विसर्जन मार्गों पर साफ-सफाई, प्रकाश, बिजली, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। और आयोजन समितियों की ओर से बताई गई समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा। और उन्होंने इस पर सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। वहीं एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने बैठक में दुर्गा पूजा एवं प्रतिमा विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल तथा विसर्जन स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। और उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। तथा प्रतिमा विसर्जन के दौरान शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता बरती जाए। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने प्रशासन द्वारा निर्धारित व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में श्री दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा, रविकांत तिवारी (मोनू), शतीन्द्र प्रकाश शास्त्री, श्याम बाबू गुप्ता, राम नेवल लोधी, राज किशोर सिंह सहित विभिन्न पूजा एवं रामलीला समितियों के पदाधिकारी व सदस्य गण मौजूद रहे।



