प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » अयोध्या मंडल » खबर का पेज

बड़नगर से निकली सेवा संकल्प यात्रा, रुदौली में उमड़ा भाजपाइयों का भारी हुजूम

बड़नगर से निकली सेवा संकल्प यात्रा, रुदौली में उमड़ा भाजपाइयों का भारी हुजूम

विधायक रामचंद्र यादव की अगुवाई में शुजागंज के पक्का तालाब पर यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत

रिपोर्ट :- फ़तेह खान

विज्ञापन | Advertisement

रुदौली-अयोध्या। रूदौली विधानसभा क्षेत्र के शुजागंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि बड़नगर (गुजरात) से वाराणसी तक निकली ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ रविवार को विधानसभा क्षेत्र के शुजागंज पहुंची तो भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह नजर आया। सैकड़ों बाइक सवार कार्यकर्ताओं के काफिले और हाथों में लहराते भाजपा के झंडों से शुजागंज से भेलसर तक माहौल जोश से भर गया। रुदौली लोकप्रिय विधायक रामचंद्र यादव की अगुवाई में शुजागंज के पक्का तालाब पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा के शुजागंज पहुंचते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और बाइक सवार पक्का तालाब पर जुट गए। विधायक रामचंद्र यादव ने आगे बढ़कर यात्रा में शामिल बाइक सवारों का स्वागत किया। और उनका उत्साहवर्धन किया।कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ सेवा संकल्प यात्रा का अभिनंदन किया। इसके बाद यात्रा भेलसर की ओर रवाना हुई। शुजागंज मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया। बाइक सवारों के काफिले के साथ कार्यकर्ता पूरे उत्साह से आगे बढ़ते रहे। हाथों में भाजपा के झंडे और स्वागत के दौरान हुई पुष्पवर्षा आकर्षण का केंद्र रही। विधायक रामचंद्र यादव की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का बाइक लेकर पहुंचना कार्यक्रम की खास तस्वीर रही। शुजागंज से भेलसर तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं में यात्रा को लेकर उत्साह नजर आया। भव्य स्वागत के बाद सेवा संकल्प बाइक यात्रा अयोध्या के लिए रवाना हो गई। इस दौरान आशीष शर्मा, समाजसेवी संतोष यादव, तेज तिवारी, मौनू तिवारी, किशोरी लाल भारती, मंडल अध्यक्ष माधुरी सिंह, शुभम तिवारी, शुजागंज प्रशासक आनंद गुप्ता, अरविंद वर्मा, शिवानंद, राजेश रावत, पप्पू उर्फ खालिद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और बाइक सवार मौजूद रहे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें