प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » उत्तर प्रदेश » खबर का पेज

‘आपका विधायक, आपके द्वार’ का 186वां सप्ताह अनौरा में, 14 जनसमस्याओं पर हुई सुनवाई

‘आपका विधायक, आपके द्वार’ का 186वां सप्ताह अनौरा में, 14 जनसमस्याओं पर हुई सुनवाई

– 194वां बॉयज और 134वां गर्ल्स यूथ क्लब गठित, 140 लोगों की नेत्र जांच और 10 मेधावी विद्यार्थियों को मिली साइकिल

शकील अहमद

विज्ञापन | Advertisement

लखनऊ। सरोजनीनगर में जनता से निरंतर संवाद और उनकी समस्याओं के समाधान का सिलसिला लगातार आगे बढ़ रहा है। “आपका विधायक, आपके द्वार” के माध्यम से लगातार 186वें सप्ताह मंडल सरोजनीनगर दक्षिण प्रथम के अनौरा क्षेत्र में जनसुनवाई एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सीधे सुना गया और विभिन्न विषयों से जुड़े कुल 14 आवेदन प्राप्त हुए।

जनसुनवाई के दौरान विद्युत संबंधी एक, ट्रांसफर संबंधी दो, आर्थिक सहायता के तीन, हैंडपंप से जुड़े दो, मोबाइल संबंधी एक, सड़क एवं नाली के दो, सोलर लाइट का एक, मंदिर संबंधी एक तथा अन्य एक आवेदन प्राप्त हुआ। सभी प्रकरणों को आवश्यक कार्रवाई एवं समाधान की दिशा में आगे बढ़ाया गया।

जनसुनवाई के साथ बच्चों और युवाओं को खेलों से जोड़ने की दिशा में भी पहल की गई। इस दौरान 194वें बॉयज यूथ क्लब एवं 134वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया।

बॉयज यूथ क्लब के बच्चों को दो क्रिकेट किट एवं दो वॉलीबॉल किट, जबकि गर्ल्स यूथ क्लब की बालिकाओं को कैरम एवं बैडमिंटन का खेल सामान प्रदान किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।

शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे विद्यार्थियों के लिए विद्यालय एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों तक आवागमन सुगम होने और शिक्षा को निरंतर आगे बढ़ाने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य सेवाओं को जनसुनवाई से जोड़ते हुए श्री साईं ऑप्टिकल्स के सहयोग से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में 140 क्षेत्रवासियों की आंखों की जांच की गई। आवश्यकता के अनुसार चश्मों की जांच एवं उपलब्धता की व्यवस्था भी की गई, ताकि दृष्टि संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को आवश्यक सुविधा मिल सके।

डॉ. राजेश्वर सिंह का मानना है कि जनसेवा का वास्तविक उद्देश्य केवल समस्याओं को सुनना नहीं, बल्कि हर जरूरतमंद तक समाधान, हर विद्यार्थी तक अवसर और हर युवा तक अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का मंच पहुंचाना है। शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल किसी भी सशक्त समाज की आधारशिला हैं।

इसी सोच के साथ “आपका विधायक, आपके द्वार” के माध्यम से जनसुनवाई को जनकल्याण की विभिन्न पहलों से जोड़ते हुए सरोजनीनगर के प्रत्येक परिवार तक सुविधाओं और अवसरों की पहुंच सुनिश्चित करने का प्रयास निरंतर जारी है।

“आपका विधायक, आपके द्वार” का लगातार 186वें सप्ताह तक जारी रहना जनता से निरंतर संवाद और उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में सतत प्रयास का परिचायक है। अनौरा में जनसुनवाई के साथ शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य से जुड़ी पहलों के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं, बालिकाओं और जरूरतमंदों को आवश्यक सुविधाओं से जोड़ा गया। सरोजनीनगर में जनसुनवाई और जनकल्याण का यह क्रम निरंतर जारी है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें