प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » उत्तर प्रदेश » खबर का पेज

चिरमिरी को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए 24 वर्षों से प्रयासरत हैं शिक्षक अश्वनी कुमार पांडे

चिरमिरी को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए 24 वर्षों से प्रयासरत हैं शिक्षक अश्वनी कुमार पांडे

– कोरिया और एमसीबी जिले के धार्मिक, प्राकृतिक और ऐतिहासिक स्थलों पर लिखी पुस्तक, इससे होने वाली आय दृष्टिहीन दिव्यांग कल्याण समिति को देते हैं पांडे

आर. स्टीफन

विज्ञापन | Advertisement

चिरमिरी, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के चिरमिरी में स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत अश्वनी कुमार पांडे पिछले 24 वर्षों से चिरमिरी को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। मीडिया ग्रुप की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपने जीवन, शिक्षा और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अश्वनी कुमार पांडे ने बताया कि उन्हें पर्यटन के क्षेत्र में विशेष रुचि है। इसी उद्देश्य से उन्होंने कोरिया और एमसीबी जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों, प्राकृतिक दृश्यों, जलप्रपातों, बांधों और ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों के बारे में अपनी पुस्तक में उल्लेख किया है।

उनका प्रयास है कि इन क्षेत्रों की प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व को लोगों तक पहुंचाया जाए, जिससे चिरमिरी सहित आसपास के क्षेत्रों को पर्यटन के मानचित्र पर पहचान मिल सके।

उन्होंने बताया कि पुस्तक के प्रकाशन के लिए उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई का इस्तेमाल किया। पर्यटन को बढ़ावा देने और चिरमिरी को पर्यटन स्थल के रूप में पहचान दिलाने के उद्देश्य से वह समय-समय पर अपने लेखन के माध्यम से इस विषय को उठाते रहे हैं।

उनकी इस पहल की एक खास बात यह भी है कि पुस्तक से होने वाली आमदनी वह मां दुर्गा दृष्टिहीन दिव्यांग कल्याण समिति, चिरमिरी को देते आ रहे हैं।

अश्वनी कुमार पांडे ने अपनी उपलब्धियों का श्रेय परिवारजनों और इष्ट-मित्रों को देते हुए बताया कि उन्होंने शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिलासपुर से स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद अर्थशास्त्र, इतिहास और भूगोल में स्नातकोत्तर की पढ़ाई के साथ एम.एड. की डिग्री प्राप्त की।

पर्यटन के प्रति अपनी रुचि को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन टूरिज्म भी किया। उन्होंने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ सामाजिक समस्याओं से जुड़े विषयों पर भी वह लगातार लिखते रहे हैं।

इसके लिए उन्होंने विभिन्न दैनिक समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लेख प्रकाशित कराए हैं। उनके लेखन और प्रयासों के लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले महीने में भी उन्हें एक और पुरस्कार मिलने वाला है।

पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अश्वनी कुमार पांडे ने कहा कि पिछले 24 वर्षों से किए जा रहे उनके प्रयासों को मंच के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का प्रयास उनके लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उनकी तपस्या और मेहनत को पहचान दिलाने के लिए वह मीडिया समूह के आभारी हैं।

चिरमिरी को पर्यटन के क्षेत्र में पहचान दिलाने की अपनी इच्छा व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि इस क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और यहां के लोगों के अपनत्व से अधिक से अधिक लोग परिचित हों।

उन्होंने चिरमिरी के प्रति अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि लोग यहां आते समय खुश होते हैं और जब यहां से विदा लेते हैं तो भावुक हो जाते हैं, क्योंकि उन्हें इस शहर से बहुत प्यार और सम्मान मिलता है। उनके अनुसार, चिरमिरी एक ऐसी जगह है जो किसी जन्नत से कम नहीं है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें